{"_id":"67aa40f0ea7bddb29500ae3d","slug":"farmers-will-get-solar-pump-at-60-percent-subsidy-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-128353-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: किसानों को 60 फीसदी अनुदान पर मिलेगा सोलर पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: किसानों को 60 फीसदी अनुदान पर मिलेगा सोलर पंप
Mon, 10 Feb 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
सेमरियावां। किसानों को सिंचाई के लिए बिजली पर निर्भरता कम करने के लिए 60 फीसदी अनुदान पर सोलर पंप मिलेगा। जिससे उनकी बिजली बिल की बचत होगी। बिजली कटौती होने पर किसानों की सिंचाई भी बाधित नहीं होगी।
इस योजना से जिले के 700 से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। कृषि विभाग के वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत जनपद के किसानों को अनुदान पर सोलर पंप का लाभ उठाने के लिए शासन की तरफ से जनपद में 700 से अधिक किसान को योजना का लाभ देने के लिए लक्ष्य दिया गया है। किसानों को लाभ देने के लिए योजना को शुरू किया गया है। जिससे 700 से अधिक किसान लाभान्वित हो सकेंगे। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर लाभान्वित किया जाना है। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कृषि विभाग के वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। इस योजना का लाभ पंजीकृत किसानों को ही मिलेगा।
शासन की ओर से तिथि का निर्धारण होने के बाद विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन टोकन जनरेट होने के बाद किसानों को कृषक अंश की धनराशि एक सप्ताह में ऑनलाइन जमा करनी होगी। जिसके बाद किसानों को अनुदान की धनराशि मिलेगी। ऐसा नहीं करने पर कृषक का चयन स्वत: ही ही निरस्त हो जाएगा।