फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Farmers will be selected under the Khet Talab Yojana

Sant Kabir Nagar News: खेत तालाब योजना के तहत किसानों का होगा चयन

Sun, 17 May 2026 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be selected under the Khet Talab Yojana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा, जमीन का जलस्तर बढ़ाने और किसान की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के घटक ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ के तहत वर्षा जल संचयन के लिए खेत तालाब योजना के अंतर्गत किसानों का चयन किया जाएगा।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में इच्छुक किसान पंजीकरण चयन के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। कृषकों को पंजीकरण के बाद लघु तालाब के लिए 1000 रुपये टोकन मनी ऑनलाइन यूनियन बैंक की शाखा में जमा करनी होगी। टोकन मनी जमा होने की ऑनलाइन पुष्टि होने के बाद 15 दिन में कृषकों को खेत तालाब के निर्माण के लिए खेत की फोटो, खतौनी तथा निर्धारित घोषणा पत्र अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

यदि 15 दिवस के अन्दर कृषक द्वारा अभिलेख अपलोड करने में असफल होता है, तो टोकन मनी जब्त कर प्रतीक्षा सूची से अगले कृषक को अवसर प्रदान कर दिया जाएगा।
इस योजना के लाभार्थी को किसान पहचान पत्र भूमि सत्यापन के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य है। बिना फार्मर आईडी के खेत तालाब की खोदाई पर अनुदान देय नहीं है। इस योजना के लाभार्थी का चयन ऑटो कन्फर्म या ई-लॉटरी के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि खेत तालाब योजना के अन्तर्गत लघु तालाब बनाया जाएगा। खेत तालाब निर्माण के लिए किसानों को दो किस्तों में 52500 रुपये का अनुदान विभाग देगा। किसानों को अपनी लागत से तालाब 20 से 22 मीटर लम्बा-चौड़ा और तीन मीटर गहरा खुदवाना होगा। किसान तालाब खुदवाकर मछली पालन, सिंघाड़ा आदि की खेती कर मुनाफा कमा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed