फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Farmers troubled by the problem of fertilizer and seeds protested at the Collectorate.

Sant Kabir Nagar News: खाद और बीज की समस्या से परेशान किसानों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Mon, 03 Nov 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 03 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Farmers troubled by the problem of fertilizer and seeds protested at the Collectorate.
खाद बीज न मिलने को लेकर जिला​धिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण । संवाद
संतकबीरनगर। खाद और बीज न मिलने की समस्या से परेशान सिकरी न्याय पंचायत क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम काे ज्ञापन सौंपा और सिकरी न्याय पंचायत में चलने वाली सहकारी समिति को बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर जिला पंचायत सदस्य रामसुरेश चौरसिया का कहना था कि सिकरी न्याय पंचायत में किसान संसाधन सहकारी समिति सन 1986 से चल रही थी। विगत 10 साल से अधिक समय से जिला सहायक निबंधक एवं ब्लाॅक के अधिकारियों के षड़यंत्र से बंद कर 5 से 6 किमी दूर स्थित सिरमोहनी समिति से जोड़ दिया गया। आरोप था कि यहां से खाद, बीज और जिंक की कालाबाजारी धड़ल्ले से की जा रही है। लोगों ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने कई बार मुख्य मंत्री हेल्पलाइन और विभागीय अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान मंजीत कुमार, ओरीलाल, संजय सिंह, सत्येन्द्र, रमेश चन्द्र, विकास चौरसिया, कृष्णचंद्र, रामबहाल, लालमन, बिन्द्राबन, परमात्मा, पन्नेलाल, अमरनाथ, इंदल, सतीश, शक्तिनाथ, इंद्रजीत समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed