{"_id":"6a4d389ce1acf72d49005fba","slug":"farmers-outraged-over-lack-of-water-in-dhodhai-minor-canal-stage-protest-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-153425-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ढोढ़ई माइनर नहर में पानी न आने से किसान भड़के, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ढोढ़ई माइनर नहर में पानी न आने से किसान भड़के, प्रदर्शन
विज्ञापन
सेमरियावां। धान की रोपाई के अहम दौर में सरयू नहर प्रणाली से पर्याप्त पानी न मिलने पर मंगलवार को किसानों का आक्रोश फूट पड़ा है। सेमरियावां ब्लाॅक के ढोढ़ई माइनर पर प्रधान प्रतिनिधि रमजान अली के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन कर सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और तत्काल नहर में पानी छोड़े जाने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि क्षेत्र में बारिश न होने से धान की रोपाई नहर के पानी पर निर्भर है, लेकिन ढोढ़ई माइनर में समय से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इससे खेत सूखे पड़े हैं और रोपाई प्रभावित हो रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि बड़ी नहर के किनारे रहने वाले किसान निजी पंपसेट से किसी तरह सिंचाई कर रहे हैं, जबकि दूर-दराज के किसानों की फसल संकट में पड़ गई है।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सरयू नहर और ढोढ़ई माइनर में शीघ्र पर्याप्त पानी नहीं छोड़ा गया तो धान की फसल को भारी नुकसान होगा। ऐसे में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन और सिंचाई विभाग से तत्काल प्रभाव से पानी उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन में रमई, गोपाल, अनिल कुमार, युसूफ, अख्तर अली, इस्तेखार, फारूक, रामधनी, विश्राम, नफीस, कैफियत अली, वीरेंद्र कुमार, मोहम्मद इस्माइल आदि किसान शामिल रहे।