{"_id":"61f6cbe90428204af86d2d5c","slug":"farmers-openion-in-vidansabha-election-khalilabad-news-gkp4253623186","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसान हितों की बात करने वाला हो जनप्रतिनिधि’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसान हितों की बात करने वाला हो जनप्रतिनिधि’
विज्ञापन

- विधानसभा चुनाव पर किसानों ने रखी बात
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनेंगे जो किसानों का भला करने वाला हो। हम ऐसी सरकार चुनेंगे, जो किसान हित और क्षेत्र के विकास की बात करें।
करमाखान गांव के मोहम्मद हनीफ ने कहा कि सेमरियावां इलाके में अग्निशमन केंद्र न होने से गर्मी के दिनों में हजारों बीघे गेहूं की फसल जल जाते हैं। यहां पर अग्निशमन केंद्र स्थापना के लिए किसान मांग करते रहे, लेकिन अभी तक अग्निशमन केंद्र स्थापित नहीं हुआ। ऐसे प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे, जो किसानों के हित की बात करें।
करही निवासी अंजारूल हक ने कहा कि सेमरियावां इलाके में सरयू नहर है, लेकिन नहर में कभी समय से पानी नहीं रहता है। नहर में समय से पानी छोड़ा जाता तो कई गांव के किसानों को फायदा होता। इलाके में नलकूप व्यवस्था खराब है। नलकूप की नाली का वजूद खत्म हो गया है। सरकारी रुपये खर्च होने के बाद भी कोई फायदा नहीं पहुंच रहा है। किसानों की समस्या जस की तस है। प्रतिनिधियों को इस ओर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
डड़वामाली गांव के संतोष प्रजापति ने कहा कि क्षेत्र में स्थायर गो आश्रय का संचालन ठीक ढंग नहीं हो रहा है। इलाके के गांव में स्थापित केंद्रों की स्थिति बेहद दयनीय है। छुट्टा पशु रातोंरात फसल चट कर जाते हैं। किसान रतजगा करने को मजबूर हैं। प्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए, जो जाति धर्म से ऊपर उठकर क्षेत्र का विकास करे।
करमाखान गांव के मोहम्मद कलीम ने कहा कि क्रय केंद्र पर किसानों को धान, गेहूं बेचने में काफी दिक्कत होती है। क्रय केंद्र पर किसानों को धान बेचने के लिए इतना चक्कर लगाना पड़ता है। इस ओर प्रतिनिधि ध्यान नहीं देते हैं, किसानों की समस्याओं पर सरकारों को ध्यान देना चाहिए। ऐसे जनप्रतिनिधि का चुनाव करना चाहिए जो क्षेत्र के विकास के बारे में सोचता हो।