फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Farmer happy, urban upset with rain

बारिश से किसान खुश, शहरी परेशान

Wed, 23 Jan 2019 11:16 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 23 Jan 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
Farmer happy, urban upset with rain
बारिश से किसान खुश, शहरी परेशान - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। मंगलवार की रात व बुधवार को दिन में रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। बारिश और सर्द हवा के चलते ठंड का प्रभाव बढ़ गया। खलीलाबाद शहर में कई जगह सड़कों पर कीचड़ व पानीभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। यह बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभदायक माना जा रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार की रात करीब 11 बजे से जिलेभर में हल्की बारिश हो रही है। बुधवार सुबह एक बार आकाश साफ हुआ और सूरज की चमक के साथ मौसम सामान्य होने का अनुमान लगा, लेकिन कुछ ही देर में हवा के साथ फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। पूरे दिन कभी बूंदाबांदी तो कभी हल्की बारिश होती रही। प्रमुख चौराहों, सड़कों व कई मोहल्लों में कीचड़ व पानी भराव होने से आवागमन में दिक्कत हुई। जिला अस्पताल गेट, मुखलिसपुर चौराहा, सीएमओ कार्यालय समेत कई स्थानों पर बारिश का पानी व कीचड़ जमा हो गया। शहर निवासी दिनेश कुमार ने कहा कि हल्की बारिश में ही नगर पालिका परिषद के जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई है। लोगों का कहना है कि हर साल बारिश में शहर के कई इलाके तलाब बन जाते हैं। इस बार मानसून से पहले हुई बारिश ने नगर पालिका प्रशासन की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। कई मोहल्लों में जलभरव हो जाने से लोगों को घरों से निकलने में मुश्किल का सामना करना पड़ा। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से जलनिकासी की मांग की।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed