{"_id":"62472aac0d8cfe07c01dada4","slug":"facility-not-available-in-health-and-welness-centre-khalilabad-news-gkp4318446107","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सुविधाओं की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सुविधाओं की कमी
विज्ञापन
सेमरियावां ब्लाक के ग्राम पंचायत करही में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बदहाल पड़ा।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सुविधाओं की कमी
- सेमरियावां क्षेत्र में 16 एएनएम सेंटर को अपग्रेड कर बनाया गया है हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। विकास खंड सेमरियावां में एएनएम सेंटर को अपग्रेड करके हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया गया, लेकिन इन केंद्रों से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। वजह है कि पांच हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सीएचओ की तैनाती नहीं है और 11 सेंटर पर संचालन के लिए सीएचओ (कम्यूनिटी हेल्थ आफीसर) अतिरिक्त कक्ष ही नहीं बना है। अधिकांश केंद्रों पर उपकरण भी मौजूद नहीं है।
आयुष्मान भारत योजना से गांव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया जाना है। सेमरियावां ब्लॉक में 28 उप स्वास्थ्य केंद्र/एएनएम सेंटर हैं। 16 एएनएम सेंटर को अपग्रेड करके हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया गया है। 31 दिसंबर 2022 तक शेष 12 एएनएम सेंटर का भी अपग्रेड कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए जाने का लक्ष्य है। इसके लिए सीएचओ की तैनाती की गई।
सीएचओ के साथ एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को सेंटर का संचालन करना है। एएनएम केंद्र के पास ही केंद्र संचालन के लिए एक अतिरिक्त कक्ष का निर्माण होना है। जिसमें सीएचओ बैठकर केंद्र का संचालन कर सकें। इस योजना से गांव में ही गैर संक्रमित बीमारी, हाइपर टेंशन, कैंसर, मधुमेह आदि की पहचान कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार का मकसद है। आसपास के गांवों के लोगों को गैर संक्रमित बीमारी की प्राथमिक स्क्रीनिंग की जानी है। बीमारी की पहचान होने पर इन बीमारियों के लिए दवा गांव में मिल सकेगी। लोगों को सीएचसी और जिला अस्पताल नहीं जाना होगा। लेकिन सुविधाओं की कमी की वजह से ऐसा हो पाना संभव नहीं हो सका है।
विज्ञापन
बीपीएम राजेश पांडेय ने बताया कि पांच सेंटर पर सीएचओ की तैनाती अभी तक नहीं हो सकी है। सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। बजट मिलते ही अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। जबकि सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर जगदीश पटेल ने बताया कि सभी सेंटर का संचालन किया जा रहा है। सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। सीएचओ की नियुक्ति शासन स्तर से होनी है।
इन गांवों में बनया गया है हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
कांटे, महदेव, उंचहराकला, भाटपारा, बुढ़ाननगर, बाघनगर, करही, सिसवा दाखिली, दरियाबाद, छंगुरिया बगुलिया, रजापुर सरैया, ढोढ़ई, तिलजा, तिनहरीमाफी, टेमारहमत, महुआरी।
इन केंद्रों पर सीएचओ की तैनाती नहीं
बाघनगर, बुढ़ाननगर, सिसवा दाखिली, तिनहरीमाफी, ढोढ़ई।
यहां बनाए गए हैं अतिरिक्त कक्ष
कांटे, महदेव, भाटापारा, करही, छंगुरिया बगुलिया, रजापुर सरैया।