{"_id":"6320cc54ed802b214f599c45","slug":"facility-not-available-in-bus-stop-centre-khalilabad-news-gkp450403427","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालयों में बंद है ताला, अन्य सुविधाएं भी नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालयों में बंद है ताला, अन्य सुविधाएं भी नदारद
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर खुले आसमान तले रोडवेज बस का इंतजार करते यात्री।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
शौचालयों में बंद है ताला, अन्य सुविधाएं भी नदारद
- बस स्टॉप सेंटर पर नहीं है पेयजल का इंतजाम, यात्री परेशान
- सड़क के किनारे खड़ा होकर करना पड़ता है बसों का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर बस डिपो की स्थापना नहीं हुई है। मेंहदावल बाईपास पर बस स्टॉप सेंटर बनाया गया है। यहां न तो पेयजल का इंतजाम और न ही बैठने की व्यवस्था है। नगर पालिका प्रशासन ने यहां पर दो पुरुष व दो महिला शौचालय के साथ एक दिव्यांग शौचालय बनाया है, लेकिन उसमें भी ताला लगा हुआ है। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
वर्ष 1997 में खलीलाबाद को संतकबीरनगर नाम से जिला का दर्जा मिला। लोगों को उम्मीद थी कि जिला बनने के बाद बस डिपो की स्थापना होगी और यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी, लेकिन अब तक बस डिपो की स्थापना नहीं हो सकी है।
कारण यह बताया जा रहा है कि अभी तक जमीन फाइनल नहीं हो सकी है। दूसरी तरफ यात्रियों की सुविधा को देखते हुए खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर बस स्टॉप सेंटर बनाया गया है। यहां पर एक कर्मचारी की भी तैनाती है, लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
बस पकड़ने आने वाले यात्रियों को खुले आसमान तले बसों व अन्य वाहनों का इंतजार करना पड़ रहा है। पेयजल का इंतजाम नही है। पूर्व में लगे वाटर कूलर का सिर्फ ढांचा बचा है। ऐसे में लोगों को मजबूरी में बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है, जबकि गरीब तबके के लोगों का इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
यात्रियों के बैठक के लिए बेंच तक की व्यवस्था नहीं है। ओवरब्रिज के नीचे कुछ बेंच लगे हैं, लेकिन वह बस स्टॉप से दूर हैं। शौचालय की समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने करीब दो माह पूर्व पांच शौचालयों का निर्माण कराया। इसमें दो पुरुष, दो महिला और एक दिव्यांग शौचालय शामिल है, लेकिन इस पर ताला लटका हुआ है। कारण यह बताया जा रहा है की अभी इसका उद्घाटन होगा। यही नहीं शौचालयों के सामने दुकानें सज गई हैं।
बस पकड़ने पहुंचे रामकुमार ने बताया कि बस स्टॉप पर सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। राघवेंद्र मिश्र ने कहा कि पानी व बैठने तक का इंतजाम नहीं है, जिसके कारण काफी दिक्कत हो रही है। गुलेंद्र यादव ने कहा कि शौचालय पर ताला लगा होने के कारण महिलाओं व बच्चों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। ऐसे में यहां की व्यवस्था में सुधार जरूरी है।
मेंहदावल बाईपास पर बस स्टॉप सेंटर पर यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय बनवाया गया है, इसका जल्द ही उद्घाटन कराया जाएगा। इसके साथ ही अन्य सुविधाओं के लिए जल्द ही कदम उठाए जाएंगे।
- सुरेश मौर्या, ईओ