{"_id":"63e52cf2bd8eca531d09eb87","slug":"expressed-displeasure-over-remarks-against-cm-khalilabad-news-c-7-1-48724-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत कबीर नगर: सीएम के खिलाफ टिप्पणी पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत कबीर नगर: सीएम के खिलाफ टिप्पणी पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अमर्यादित बयान मानसिक दिवालियापन का परिचायक है। उक्त बातें भाजपा विधायक अनिल त्रिपाठी ने मेंहदावल के कांटी गांव में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के उक्त टिप्पणी के बाद पूरे प्रदेश में लोगों ने इसकी निंदा की है। भाजपा कार्यकर्ता भी उक्त टिप्पणी को लेकर आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि बोफोर्स, टू-जी, कोयला समेत कई घोटालों में लिप्त कांग्रेस पार्टी के नेता जनाधार खो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि जनाधार विहीन कांग्रेस को अमर्यादित टिप्पणी से संजीवनी मिलने वाली नहीं है। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नया इतिहास लिख रहा है। अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाकर भयमुक्त समाज की स्थापना करने वाले मुख्यमंत्री के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान राम सुभग दुबे, प्रशांत मिश्रा, शक्ति मणि त्रिपाठी, आशीष सिंह, महेश पांडेय, दीपक शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद