फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Explanation sought from two absent teachers

Sant Kabir Nagar News: अनुपस्थित दो शिक्षामित्रों से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 29 Aug 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 29 Aug 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from two absent teachers
- बीईओ ने शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने का निर्देश दिया
विज्ञापन

- आठ विद्यालयों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। बुधवार को बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने ब्लॉक के आठ विद्यालयों का निरीक्षण किया। कुछ विद्यालयों में कमी मिली तो कुछ पर स्थिति संतोषजनक थी।
बीईओ ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में वह पहले प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा पर पहुंचें। वहां पर छात्र हाजिरी नहीं मिला। पठन-पाठन ठीक रहा। लेकिन दूध वितरण व नवोदय विद्यालय में आवेदन पर कोई कार्य नहीं हुआ था। शिक्षकों से अपनी कार्य प्रणाली दुरुस्त करने को निर्देशित किया। प्राथमिक विद्यालय संईंलंगड़ी पर दोनों शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिले। बीईओ ने उनको अनुपस्थित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा। प्राथमिक विद्यालय फरदहां, तुनियहवां और पूर्व माध्यमिक कुसुम्हां पर सब कुछ संतोषजनक मिला।


पूर्व माध्यमिक भिटियां खुर्द में वर्तमान सत्र में छह बालकों का नामांकन हुआ। विद्यालय में पहले बालकों का नामांकन नहीं होता था। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में पांच बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय पर शिक्षा की गुणवत्ता के साथ अन्य काम संतोषजनक मिला। प्राथमिक विद्यालय भिटियां खुर्द में शिक्षक दिनेश कुमार अनुपस्थित मिले। विद्यालय में जाने के लिए रास्ता नहीं मिला। रास्ते के लिए पंचायतीराज विभाग से संपर्क स्थापित किया जाएगा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुसौना खुर्द पर राष्ट्रीय आय योजना के लिए कोई आवेदन नहीं था। जिस पर नाराजगी जताई गई। उन्होंने सभी शिक्षकों से विद्यालयों पर शिक्षा गुणवत्ता को बेहतर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed