{"_id":"6b05da730f1e93285607b2e4","slug":"examinations-for-other-classes-will-be-held-before-those-for-grades-10-and-12-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-161069-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 10वीं-12वीं से पहले होंगी अन्य कक्षाओं की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 10वीं-12वीं से पहले होंगी अन्य कक्षाओं की परीक्षा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले जिले के माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा छह से 11वीं तक की गृह परीक्षाएं करानी होंगी। पाठ्यक्रम निर्धारित समय के अंदर पूरा कराना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है।
जिले में 20 राजकीय, 34 सहायता प्राप्त तथा 240 वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा पांच फरवरी से प्रस्तावित है लेकिन विभाग की तरफ से तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार पाठ्यक्रम पूरा कराने के साथ-साथ रिवीजन कराया जाना है। बोर्ड के दिशा निर्देश के अनुसार कक्षा-6 से आठ, नौ, 11वीं कक्षा का पाठ्यक्रम निर्धारित समय के भीतर पूरा कराया जाए। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं से पहले ही कक्षा-छह से आठ और नौवीं व 11वीं की गृह परीक्षाएं संपन्न करानी होंगी। इसके लिए विद्यालय स्तर पर तैयारी पूरी रखी जाए। प्रधानाचार्यों को शिक्षकों के साथ समन्वय बनाकर पाठ्यक्रम पूरा कराने और परीक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिशा निर्देश जारी किया गया है।
-- -- -- -- -- --
यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले जिले के माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा छह से 11वीं तक की गृह परीक्षाएं करानी होंगी। जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को बोर्ड के आदेश का अनुपालन करने का निर्देश जारी कर दिया गया है।
-उपेंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक