{"_id":"5824b7294f1c1bf77eb3a592","slug":"everyday-shopping","type":"story","status":"publish","title_hn":" रोजमर्रा की खरीदारी के लिए लोग परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजमर्रा की खरीदारी के लिए लोग परेशान
Sant Kabir Nagar
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच सौ और एक हजार रुपये के पुराने नोट बंद होने का असर बाजार में दिखने लगा। बृहस्पतिवार स्थिति यह रही कि बाजार में ग्राहकों और दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिरकार जरूरी सामानों की खरीदारी कैसे करें। वहीं दुकानदार भी परेशान हैं।
शहर के गोलाबाजार सहित अन्य मार्केट में ग्राहक रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए खरीदारी करने पहुंचे तो उन्हें निराशा हाथ लगी। दुकानदार यह कहते दिखे कि छुट्टा रुपया दें तभी सामान मिल पाएगा। ऐसे में लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। गोलाबाजार निवासी दुकानदार महेश कुमार ने बताया कि वैसे भी छोटे नोट मार्केट में कम हैं, एक दिन में ही जो छोटे नोट थे वह खत्म हो गए हैं। अब सामान खरीदने के बाद शेष रकम की वापसी कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है। मजबूरी में लोगों को वापस करना पड़ रहा है। सब्जी मंडी में भी कुछ ऐसी ही तस्वीर देखने को मिली।
जिन लोगों ने चालीस रुपये की सब्जी खरीदी और सौ का नोट दिया, उनसे भी दुकानदार खुला पैसा मांग रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि छुट्टा नहीं है, ऐसे में दिक्कत आ रही है। साबुन खरीदने दुकान पर गए दिलीप कुमार ने बताया कि दुकानदार छुट्टा पैसे मांग रहे हैं, अब कहां से छुट्टा कहां से लाएं। चीनी खरीदने गए बाल किशुन ने बताया कि कई दुकान पर जा चुके हैं, लेकिन एक किलो चीनी छुट्टा रकम न होने की वजह से नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
बंद रहे एटीएम ः गुरुवार को भी शहर में लगे विभिन्न बैंकों के एटीएम बंद रहे। ऐसे में पूरी तरह से बैंकों पर ही निर्भरता रही, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण तमाम लोग हिम्मत ही नहीं जुटा पाए। वैसे शुक्रवार से एटीएम खुलने है, उम्मीद है कि इसके बाद कुछ राहत मिलेगी।
विद्युत बिल जमा करने पर स्वीकार होंगे पांच सौ व हजार के नोट ः जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार तक विद्युत बिलों का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं से पांच सौ व एक हजार के पुराने नोट स्वीकार किए जाएंगे। शुक्रवार को बिल रात 12 बजे तक जमा होगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि जिन लोगों को विद्युत बिल जमा करना है वह पांच सौ व एक हजार के नोट जमा कर रसीद प्राप्त कर लें। वहीं नगर पालिका खलीलाबाद में जलकर और गृहकर रात 12 बजे तक जमा होगा। इस अवसर पर 500 और 1000 के पुराने नोट स्वीकार किए जाएंगे। वहीं एआरटीओ अंकिता शुक्ला ने बताया कि जिन वाहन स्वामियों का टैक्स बकाया है। वे शुक्रवार शाम सात बजे तक दफ्तर में जमा करा सकते हैं। ऐसे वाहन स्वामियों से 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट लिए जाएंगे।