{"_id":"57cdaed54f1c1baa3031836e","slug":"every-farmer-will-speak-to-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘खाट सभा’ में ‘हर किसान’ से बात करेंगे राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘खाट सभा’ में ‘हर किसान’ से बात करेंगे राहुल
Sant Kabir Nagar
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह सितंबर से शुरू हो रही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की देवरिया से दिल्ली तक की किसान यात्रा के क्रम में सात सितंबर (बुधवार) को शाम चार बजे मगहर रोड-संतकबीरनगर में बैठक और खलीलाबाद में ‘खाट सभा’ करेंगे। उनकी ‘खाट सभा’ खलीलाबाद के शुगर मिल परिसर में होनी है। इसी के मद्देनजर सोमवार को एसपीजी की टीम मौके पर पहुंची और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं कार्यकर्ता पूरे दमखम से इस आयोजन को बेहतर बनाने में जुटे हैं।
सूत्रों के अनुसार ‘खाट सभा’ में करीब 15 सौ खाट मंगाई जा रही हैं। हर खाट पर करीब पांच किसान बैठेंगे। जानकारों के मुताबिक राहुल गांधी हर खाट पर मौजूद किसान की बात सुनेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तैयारियों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि ‘खाट सभा’ में करीब साढ़े सात हजार किसान पहुंचेंगे। राहुल के लिए एक अलग खाट की व्यवस्था की गई है जो काफी ऊंची होगी। एक ओर जब एसपीजी की टीम ‘खाट सभा’ स्थल का जायजा ले रही थी।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवेज खान, उपाध्यक्ष अजय सिंह, मीडिया प्रभारी सुनील पांडेय से कार्यक्रमों की जानकारी के साथ ही जमीन को समतल कराने के साथ ही आवश्यक व्यवस्थाओं में जुटे थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोर शोर से की जा रही है। भारी संख्या में किसान खाट पंचायत में शामिल होंगे। इसके साथ प्रशासनिक अमला भी लग गया है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक एके वर्मा ने अपने कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का खाका खींचा। बाद में ‘खाट सभा’ स्थल पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और तैयारियों की रूपरेखा जानी।