Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Even after 49 days of laying the foundation stone, the construction of the power substation has not started.

Sant Kabir Nagar News: शिलान्यास के 49 दिन बाद भी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण शुरू नहीं

Wed, 04 Nov 2026 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Even after 49 days of laying the foundation stone, the construction of the power substation has not started.
लोहरैया। क्षेत्र के भरतपुरा के जोगीपुर में विद्युत उपकेंद्र निर्माण का शिलान्यास होने के 49 दिन बाद भी काम शुरू नहीं हो सका है। 16 सितंबर को धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान ने उपकेंद्र की आधारशिला रखी थी। इससे क्षेत्र के लोगों को बिजली संकट से निजात मिलने की उम्मीद जगी थी लेकिन अब तक निर्माण स्थल पर नींव तक नहीं खोदी गई है। इससे ग्रामीणों में निराशा बढ़ रही है।
विज्ञापन


दरअसल, कोचरी विद्युत उपकेंद्र पर अधिक लोड होने के कारण आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहती है। बड़गो, बसवारी, मुंडेरा शुक्ल, खाजों, लोहरैया, बंतवार, भरवल पर्वता और गायघाट सहित कई गांवों के फीडरों पर पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाती है। इससे उपभोक्ताओं को आए दिन परेशानी उठानी पड़ती है। लंबे समय से ग्रामीण अलग विद्युत उपकेंद्र बनाने की मांग कर रहे थे। विधायक के प्रयास से जोगीपुर में शिलान्यास होने के बाद लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


रामपुर मठिया निवासी मनोज कुमार ने कहा कि क्षेत्र में बिजली की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। नए उपकेंद्र के शिलान्यास से लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं होना निराशाजनक है। भरतपुरा निवासी डॉ. आरपी गुप्ता ने कहा कि बिजली की अनियमित आपूर्ति से ग्रामीणों के रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं। उपकेंद्र का निर्माण जल्द शुरू कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधान शिवाजी ने बताया कि प्रस्तावित निर्माण स्थल पर पेड़ लगे हुए हैं। जब तक पेड़ों की कटाई नहीं होगी, तब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सकेगा।

विधायक गणेश चंद चौहान ने कहा कि बिजली निगम के अधिकारियों को जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए कहा गया है, ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके।





विद्युत उपकेंद्र के निर्माण को लेकर ठेकेदार से बातचीत हुई है। जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। उपकेंद्र बनने से क्षेत्र के लोगों को बिजली आपूर्ति में राहत मिलेगी।

मेराज अहमद, एसडीओ विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed