{"_id":"65c7ba6e4ee969a1520ba3fd","slug":"eunuchs-reached-samadhan-diwas-demanded-action-against-other-groups-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-109590-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: समाधान दिवस में पहुंचे किन्नर, दूसरे गुट पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: समाधान दिवस में पहुंचे किन्नर, दूसरे गुट पर कार्रवाई की मांग
Sat, 10 Feb 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 10 Feb 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
-एक पखवारे से चल रहा किन्नरों के दो गुट में क्षेत्र बंटवारे का विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। क्षेत्र बंटवारे के विवाद में किन्नरों का एक गुट शनिवार को थाना समाधान दिवस में पहुंच गया और नायब तहसीलदार को शिकायती पत्र देकर दूसरे पक्ष पर कार्रवाई की मांग की। इस गुट ने अपने शिकायती पत्र के साथ प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड के सदस्य महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरी का पत्र भी सौंपा।
मालूम हो कि करीब एक पखवारे से क्षेत्र बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने हैैं। प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयास के बाद भी अब तक कोई सार्थक हल नही निकल पाया है। एसडीएम और सीओ ने की मौजूदगी में किन्नरों के दोनों गुटों ने बीते दिनों कोतवाली में जमकर हंगामा किया था। उन्हें शांत कराने के लिए अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों पर केस भी दर्ज किया था। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने पांच फरवरी को फिर किन्नरों के दोनों पक्षों से बातचीत कर हल निकालने का प्रयास किया था लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
किन्नरों ने दूसरे पक्ष पर लगाया मारपीट का आरोप
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना पर देर शाम किन्नरों के एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसके अनुसार, शनिवार शाम को उनका ग्रुप स्टेशन रोड गल्ला मंडी में यजमानी पर घूम रहा था। इसी बीच दूसरे पक्ष के किन्नर वहां पहुंच गए और मारपीट करने लगे। उनके नकद, जेवरात छीनते हुए कपड़े आदि फाड़ दिए। एसओ ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने कहा कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।