Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ensure that the shortcomings found during the inspection of hospitals are rectified.

Sant Kabir Nagar News: चिकित्सालयों की जांच में मिली खामियां दूर कराएं

Sat, 07 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Ensure that the shortcomings found during the inspection of hospitals are rectified.
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनपद में आयुष्मान योजना से इम्पैनल्ड निजी चिकित्सालयों की गुणवत्ता, क्रियाशीलता व उपलब्ध सेवाओं आदि की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद में आयुष्मान योजना से इम्पैनल्ड 25 निजी चिकित्सालयों की गुणवत्ता, क्रियाशीलता व उपलब्ध सेवाओं की जांच के लिए टीमें गठित की गई थीं। जांच टीमों द्वारा चिकित्सालयों में निरीक्षणोपरांत पाई गई कमियों को दूर कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान डीएम ने जिले के आठ चिकित्सालयों में आयुष्मान कार्ड सुविधा से इम्पैनल्ड होने का मानक पूरा नहीं किए जाने पर चिकित्सालयों को डी-इम्पैनल्ड किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही चिकित्सालयों में ओटी संचालन के लिए डी-फैब्रीलेटर एवं फायर सेफ्टी तथा कम से कम दो निकासी की अनिवार्यता के लिए भी निर्देश दिए गए। जिन चिकित्सालयों में ओटी क्रियाशील है और डीफैब्रीलेटर नहीं है, उन्हें दो सप्ताह की अवधि में उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने ऐसे समस्त निजी चिकित्सालयों जो वित्तीय वर्ष 2025-26 में आयुष्मान भारत योजना से कवर किए गए थे, उनके द्वारा किए गए केसों व भुगतान का स्टेटस तत्काल प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सालयों का संचालन मानक के अनुरूप न पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ला, एसीएमओ डॉ. राम रतन, उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, डीपीआरओ अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed