{"_id":"6429c841fb942824790ace86","slug":"enraged-traders-cursed-the-mla-khalilabad-news-c-7-1-109788-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भड़के व्यापारियों ने विधायक को कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भड़के व्यापारियों ने विधायक को कोसा
Sun, 02 Apr 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा। नवसृजित नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के प्रस्तावित कार्यालय को हटाए जाने की चर्चा से नाराज व्यापारी रविवार को सड़क पर उतर गए। व्यापारियों ने रामजानकी मार्ग पर प्रदर्शन करके विधायक गणेश चंद चौहान के विरोध में नारे लगाए। व्यापारियों को मनाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा का कार्यालय वार्ड संख्या नौ अहरा में प्रस्तावित है। व्यापारियों का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि विधायक प्रस्तावित कार्यालय को हटवाकर यहां से कहीं और ले जाने के लिए अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं। इससे नाराज व्यापारियों ने रविवार की सुबह बैठक की। उसके बाद प्रदर्शन करते हुए राम जानकी मार्ग पर पहुंचे। विरोध प्रदर्शन में शामिल व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील अग्रहरि, भालचंद्र अग्रहरि, अंतिम अग्रहरि, ब्रह्मा सिंह, वीरेंद्र जायसवाल आदि का कहना था कि उनके लंबे संघर्ष के बाद हैंसर बाजार धनघटा को नगर पंचायत का दर्जा मिल सका।
उसका कार्यालय अहरा में बनाए जाने के लिए प्रशासन ने जमीन भी चिह्नित कर ली है। व्यापारियों का आरोप है कि उस कार्यालय को यहां से हटाकर उसे अन्यत्र बनाए जाने के लिए विधायक गणेश चंद चौहान अधिकारियों पर दबाव दे रहे हैं। कार्यालय यदि यहां से हटाया गया तो व्यापारी समाज के लोग वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में शामिल लोग नारेबाजी करते हुए ब्लॉक की तरफ जब बढ़ रहे थे।
विज्ञापन
उसी समय भारी संख्या में पुलिस पहुंची। पुलिस ने व्यापारी समाज के लोगों को समझाते हुए कहा कि अपनी मांग के लिए उच्चाधिकारियों से संपर्क करें। इस तरह का प्रदर्शन ठीक नहीं है। पुलिस के समझाने के बाद व्यापारी माने। व्यापारियों की ओर से जनप्रतिनिधि के विरुद्ध की गई नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। उसे देखने वाले तरह-तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।
दूसरी ओर, विधायक गणेशचंद चौहान ने कहा कि नगर पंचायत का कार्यालय रामजानकी मार्ग पर हैंसर बाजार में ही बने, ऐसा मेरा भी प्रयास है। नगर पंचायत के रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे। जैसा लोग चाहते हैं, वैसा ही करने के लिए रास्ते पर नगर पंचायत कार्यालय बनवाने की कोशिश कर रहे हैं।