फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Encroachment removed in Bardahiya

Sant Kabir Nagar News: बरदहिया में हटवाया गया अतिक्रमण

Wed, 02 Oct 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 02 Oct 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed in Bardahiya
पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, जाम की समस्या से मिलेगी निजात
विज्ञापन

- दुर्गा मंदिर, डीघा बाईपास और जनता मार्ग से हटा अतिक्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर मंगलवार को नगर पालिका प्रशासन ने बदरहिया और आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नालियों से आगे किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ दिया। पालिका प्रशासन के इस अभियान से यहां लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
शहर के बरदहिया बाजार में सप्ताह में दो दिन रविवार व सोमवार को कपड़े का बाजार लगता है। यहां आंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, बस्ती, कानपुर, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर सहित विभिन्न जिलों से व्यापारी दुकान लगाने के लिए आते हैं। सड़क के किनारे पटरियों पर भी दुकानें सजती हैं, जिसके कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस समस्या को दूर करने के लिए मंगलवार को ईओ अवधेश कुमार के नेतृत्व में पालिका कर्मियों की टीम बरदहिया बाजार पहुंची और जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान जो लोग नालियों से आगे दुकान लगा रहे हैं, उन्हें हटाया गया। साथ ही दुर्गा मंदिर, डीघा बाईपास, जनता मार्ग भी अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान सुनील त्रिपाठी, माधुरी भाष्कर शाही, उमेश चंद्र चौधरी, राधेश्याम, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed