{"_id":"689e25774be7024f9f0248a3","slug":"encroachment-removed-from-roadside-tracks-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-137014-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क के किनारे पटरियों से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क के किनारे पटरियों से हटवाया अतिक्रमण
Thu, 14 Aug 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को खलीलाबाद शहर के विभिन्न स्थानों से सड़क के किनारे पटरियों पर लगाए गए अतिक्रमण को हटवाया। प्रभारी यातायात परमहंस के अगुवाई में शहर के मेंहदावल बाईपास बाईपास, समय माता मंदिर तिराहा, नूरी मस्जिद, सब्जी मंडी और मुखलिसपुर तिराहा से फुटपाथ किनारे लगे अवैध ठेले और अनियमित वाहन पार्किंग को हटवाया।
साथ ही एनएच 27 पर खतरनाक तरीके से पार्क किए गए वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की। लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें तीन सवारी न बैठाने, नंबर प्लेट के बिना वाहन न चलाने और नशे में वाहन न चलाने की सलाह दी। साथ ही ओवर स्पीडिंग से बचने की हिदायत दी। इसके साथ ही लोगों से अपील किया कि वह अपने परिवार और रिश्तेदारों को हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग के लिए प्रेरित करें। संवाद