फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Emphasis on organizational expansion; call for strengthening the party down to the booth level.

Sant Kabir Nagar News: संगठन विस्तार पर जोर, बूथ स्तर तक मजबूती का आह्वान

Wed, 24 Jun 2026 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on organizational expansion; call for strengthening the party down to the booth level.
संतकबीरनगर। बसपा पिछड़ा वर्ग भाईचारा की बैठक बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित जूनियर हाई स्कूल परिसर में हुई। इसमें संगठन विस्तार, रणनीति और विधानसभा स्तर पर चल रहे संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई।बैठक में खलीलाबाद, धनघटा और मेंहदावल विधानसभा क्षेत्रों के विधानसभा संयोजकों के कार्यों का आकलन किया गया। मुख्य अतिथि बस्ती मंडल के मुख्य मंडल संयोजक उदय भान ने पार्टी की नीतियों तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है। कार्यकर्ताओं से समाज के सभी वर्गों तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने और जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए आपसी समन्वय और सक्रियता पर भी जोर दिया। बैठक में अमित चौधरी, प्रिय गौतम, राम सिंह चौधरी, राम शिव चौधरी, वेद प्रकाश मौर्य, अर्जुन प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed