{"_id":"6997559ed2da9ce31f0535ca","slug":"electricity-supply-remained-disrupted-throughout-the-day-in-more-than-six-localities-of-the-city-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-146296-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शहर के छह से अधिक मोहल्लों में दिन भर ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शहर के छह से अधिक मोहल्लों में दिन भर ठप रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय के छह से अधिक मोहल्लों में बृहस्पतिवार को दिनभर बिजली आपूर्ति ठप रही। जिसके कारण इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम को बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों को राहत मिली।
बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए मैलानी में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही नई लाइन का निर्माण कार्य हो रहा है। इस कार्य के समानांतरण चल रही पुलिस लाइन से सुरक्षा के मद्देनजर कलक्ट्रेट, बड़गो, सरौली, मैलानी सहित कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके साथ ही फीडर विभक्तिकरण का काम होने के कारण टाउन 3 से पोषित क्षेत्र बगहिया, पठान टोला, अंसार टोला, बाईपास, मोतीनगर, ट्यूबवेल कॉलोनी, बरदहिया उत्तर, बरई टोला, समय माता मंदिर, बंजरिया आदि की बिजली आपूर्ति भी सुबह 10 बजे से तीन बजे तक बाधित रही। इसके चलते उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अंसार टोला निवासी चंदन कुमार, बाईपास क्षेत्र निवासी प्रेमचंद्र ने बताया कि दिनभर बिजली न रहने का काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली से चलने वाले उपकरण बेकार साबित हुए। इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गया। जिससे मोबाइल चार्ज करने के लिए भी परेशान होना पड़ा।
बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए कार्य कराए जा रहे हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिजली काटी गई थी, शाम को बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
केएन शुक्ल- एसडीओ खलीलाबाद