{"_id":"688663c1cf9dda44400d6cdd","slug":"electricity-supply-from-mukhalispur-feeder-was-disrupted-for-12-hours-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-136157-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मुखलिसपुर फीडर से 12 घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मुखलिसपुर फीडर से 12 घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति
Sun, 27 Jul 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
महुली कस्बे में अनियमित बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण
महुली। महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर फीडर के द्वारा की जा रही अघोषित बिजली की कटौती से बिजली उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। 12 घंटे तक आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया।
महुली कस्बे में मुखलिसपुर फीडर की सप्लाई शनिवार की रात में 10 बजे बंद हो गई। एक बार जब सप्लाई बाधित हुई तो रविवार को की दोपहर 11 बजे के करीब बहाल हुई। नाराज उपभोक्ताओं ने महुली के दक्षिण चौराहे पर विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। महुली निवासी बिपुल मिश्रा ने कहा कि जब भी रात में कोई फाल्ट होता है तो उसको बनाया नहीं जाता और जेई से पूछने पर एक ही जवाब मिलता है कि हमारे पास स्टाफ नहीं है। प्रदर्शनकारियों में विनोद मौर्या, हिमांशु द्विवेदी, सर्वेश मिश्रा, पप्पू दुबे, अशोक मिश्रा, शानू, शनि वर्मा, मुख्तार, अच्छेलाल मौर्य, चंदन, अरशद खान, अजय चौधरी, राजू समेत अन्य लोग शामिल रहे।