{"_id":"60eb3ba28ebc3ec3093dce0b","slug":"electricity-problem-from-city-to-village-khalilabad-news-gkp4014930167","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से गांव तक बिजली से बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से गांव तक बिजली से बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से गांव तक बिजली से बेहाल
कहीं लो-वोल्टेज तो कहीं फीडर की गड़बड़ी से आपूर्ति बाधित
दिनभर फॉल्ट ढूंढ रहे कर्मचारी, रात में बिजली रहती है गुल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उमस भरी गर्मी के बीच शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। कहीं लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है तो कहीं फीडर में गड़बड़ी के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। लोकल फॉल्ट की समस्या इतनी जटिल है कि दिनभर विद्युत कर्मी फॉल्ट ढूंढ रहे हैं फिर भी रात होते ही बिजली गुल हो जा रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को मुसीबत झेलनी पड़ रही है।
वर्तमान में उमस भरी गर्मी पड़ रही है। सरकार दावा कर रही है कि पर्याप्त बिजली आपूर्ति की जा रही है, लेकिन हकीकत यह है कि शहर से लेकर गांव तक उपभोक्ता परेशान हैं। खलीलाबाद क्षेत्र के दक्षिण में स्थित गड़सरपार, निचौरा, सेमरी, सहसरावमाफी, नहसापार, चकदही, केरमुआ आदि गांवों के उपभोक्ता लोकल फॉल्ट की समस्या से जूझ रहे हैं। बार-बार बिजली गुल हो रही है। कर्मचारी फॉल्ट ढूंढने में दिन बिता दे रहे हैं। बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बहाल होती है, लेकिन जैसे ही शाम ढलती है, बिजली गुल हो जा रही है। दूसरी तरफ शहर में भी बिजली के आने-जाने का सिलसिला बना हुआ है। नंदौर फीडर की स्थिति यह है कि हर दूसरे दिन फीडर ब्रेक हो जा रहा है। शनिवार की देर रात इस क्षेत्र के कई गांवों में बिजली गुल रही। इससे उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ रहा है।
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार बिजली की आंख मिचौली व लोकल फॅाल्ट के कारण मेंहदावल क्षेंत्र में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। हर दिन शाम होते ही विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। क्षेत्रवासी उमस भरी इस गर्मी में बिजली की बदइंतजामी को लेकर परेशान हैं। वहीं बेलौली में ट्रांसफॉर्मर जले कई दिन हो गया पर अब तक निगम बदलने की व्यवस्था नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
मेंहदावल तहसील क्षेत्र में इस समय महज 10 से 12 घंटे विद्युत आपूर्ति हो पा रही है। लोकल फॉल्ट के नाम पर शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति बंद होती है तो देर रात आपूर्ति आती है। हर दिन इस उमस भरी गर्मी में बिजली की आंख मिचौली विद्युत उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। बेलौली ग्राम पंचायत का ट्रांसफॉर्मर जले तीन सप्ताह हो गए, अब तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया। ग्रामीण मकसूदन त्रिपाठी, जगदंबा तिवारी, श्याम करन आदि ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत सब स्टेशन व अवर अभियंता को सूचना देने के बाद भी ट्रांसफॉर्मर बदलने में हीलाहवाली की जा रही है। विद्युत उपभोक्ता इस गर्मी में रतजगा कर रहे हैं। मिश्रवलिया मिश्र के सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र यादव व ग्राम प्रधान भौरा संदीप कुमार ने केंद्रीय विद्युत मंत्री से भी गुहार लगा चुके हैं। विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने कहा कि लोड बढ़ने के कारण दिक्कत आ रही है। जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार कर लिया जाएगा।