{"_id":"62c87ee2f3a1f3191523e95a","slug":"electricity-of-200-villages-going-off-overnight-khalilabad-news-gkp4430665123","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर गुल रही 200 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर गुल रही 200 गांवों की बिजली
विज्ञापन
रात भर गुल रही 200 गांवों की बिजली
जंगल बेलहर व दुर्गजोत में तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित
मेंहदावल(संतकबीरनगर)। उमस भरी गर्मी में विद्युत आपूर्ति भी दगा दे रही हैं। बृहस्पतिवार की रात तार टूटने से क्षेत्र के करीब 200 गांवों में बिजली गुल रही। उपभोक्ताओं को रतजगा करनी पड़ी। हालांकि 12 घंटे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे दुर्गजोत व बेलहरकलां में विद्युत तार टूटकर गिर गया। इससे आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय उपभोक्ताओं ने विद्युत सब स्टेशन मेंहदावल को सूचना दी, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। बेलहर खुर्द, पिपरी, बेलवा सेंगर, पिपरा प्रथम, सरहरा, बभनी, बरगदवा, बेलवा ठकुराई, बेलवा, मंझरिया पठान, दुर्गजोत, बेलहर कलां समेत 200 गांव के लोग पूरी रात उमस भरी गर्मी से जूझने को मजबूर हुए। इन क्षेत्रों में सुबह करीब नौ बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई।
क्षेत्रीय निवासी रवि मिश्रा, जितेंद्र यादव, मनोज राय, इमामुद्दीन आदि का कहना है कि क्षेत्र में लो-वोल्टेज मुख्य समस्या है। क्षेत्र में मेंहदावल से विद्युत आपूर्ति होती है। जबकि नंदौर फीडर ओवरलोडिंग में है। लो-वोल्टेज व ओवरलोडिंग के कारण आए दिन विद्युत फाल्ट की समस्या यहां के उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
अवर अभियंता शनि देवोल प्रताप ने कहा कि यहां का कार्यभार करने के बाद दुर्गजोत तक 11 केवीए की अलग विद्युत लाइन का प्राकलन बनाया गया है। कार्यदायी संस्था न मिलने के कारण इस परियोफना का कार्य शुरूनहीं हो पाया है। इस कारण नंदौर फीडर पर ज्यादा लोड है। इससे बेलहर क्षेत्र के लोगों को विद्युत फाल्ट व लो-वोल्टेज की समस्या झेलनी पड़ रही है।