फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity is failing, drinking water is also in trouble

संत कबीर नगर: दिनभर गुल रही बिजली, पेयजल के भी पड़े लाले

Thu, 16 Feb 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 16 Feb 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Electricity is failing, drinking water is also in trouble
विद्युत उपकेंद्र बगहिया पर बिजली के तार बदलते बिजलीकर्मी।।संवाद
सुबह 10 बजे कटी बिजली शाम को छह बजे आई
विज्ञापन

बिजली से चलने वाले उपकरण रहे बेकार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। औद्योगिक क्षेत्र स्थित विद्युत उपकेंद्र में मरम्मत कार्य के चलते इससे जुड़े क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को पूरे दिन बिजली गुल रही। ऐसे में उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के कई मोहल्लों में पेयजल की समस्या खड़ी हो गई। लोगों की दिनचर्या पर भी बिजली कटौती की मार पड़ी। शाम छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
औद्योगिक क्षेत्र स्थित विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में काफी दिनों से बिजली आपूर्ति में दिक्कत हो रही थी। जर्जर तारोंं के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो जा रही थी। बृहस्पतिवार को विद्युत निगम के कर्मचारियों ने सुबह दस बजे बिजली आपूर्ति बाधित कर उपकेंद्र में लगे कंट्रोल पैनल बदलने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही आस पास के क्षेत्र में जर्जर तारों को बदलने का कार्य किया। इसके कारण औद्योगिक क्षेत्र, बगहिया, मोहद्दीनपुर, मैलानी, छोटी सरौली, बड़ी सरौली, पुलिस लाइन, पठान टोला, अंसार टोला, मीट मंडी, बरदहिया बाजार, उतरावल, बघौली, मगहर आदि क्षेत्रों में दिनभर बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को बिजली न रहने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के क्षेत्रों में जहां जलापूर्ति में दिक्कत आई, वहीं कार्यालयों में भी कामकाज प्रभावित हुआ। कारण यह रहा कि इन्वर्टर जवाब दे गए। यहीं नहीं कुछ देर के लिए औद्योगिक क्षेत्र में चल रहीं फैक्ट्रियों में भी कामकाज नहीं हो सका। वर्तमान में बोर्ड परीक्षा चल रही है और छात्र-छात्राएं परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं, उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। शहर के निवासी रामकेश, असलम, सुजीत कुमार आदि ने कहा कि बिजली न रहने से कार्य में दिक्कत आई।
विद्युत निगम के अवर अभियंता मिथिलेश कुमार ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में काफी दिक्कत आ रही थी, जिसके कारण मरम्मत का कार्य कराया गया है। इसमें विद्युत उपकेंद्र का पैनल बदला गया है। जर्जर तार भी बदले गए हैं, जहां पर तार ढीले थे, उन्हें सही कराया गया है।
उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पांडेय के नेतृत्व में उद्यमियों ने कुछ दिन पहले विद्युत समस्या को दुरुस्त कराने की मांग जिलाधिकारी से की थी। इसमें विद्युत आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को दूर कराने, बिल सुधार, लोड बढोत्तरी आदि की मांग शामिल रही। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को औद्योगिक क्षेत्र के उपकेंद्र में मरम्मत के चलते कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप रहा।

...
कोट
औद्योगिक क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र में मरम्मत और तार बदले जाने से इससे जुड़े क्षेत्रों में लोकल फाल्ट की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। बार-बार लाइन ट्रिप होने से होने वाली दिक्कतों से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
मिथिलेेश कुमार, अवर अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed