फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   electricity cut

कटौती से उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ी

Mon, 18 Apr 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
electricity cut
कटौती से उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ी
विज्ञापन

रात में कई बार गुल हो जाती है बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। पिछले 15 दिनों से क्षेत्र में बिजली कटौती बढ़ गई है। खास कर रात में कई बार बिजली कटौती होती है। ऐसी स्थिति में लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। इसका असर व्यापारियों के कारोबार पर भी पड़ रहा है। लोगों ने आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग की।

बृजेश कुमार, नंदलाल, राजू कसेरा, मोहम्मद अकरम, दयाराम, मोहम्मद नसीम और राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अप्रैल में मई और जून जैसी भीषण गर्मी पड़ रही है। इधर 15 दिनों से बिजली कटौती भी खूब हो रही है। खास कर रात में कब बिजली जाएगी और कब बिजली आएगी, पता नहीं रहता है। बिजली की अघोषित कटौती की वजह से लोग रात में ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। परीक्षार्थी, महिलाएं, बच्चे और व्यापारी सभी परेशान हैं। वहीं नौकरी पेशा वालों की दिनचर्या खराब हो जा रही है। कटौती से व्यापारियों के कारोबार पर भी प्रभाव पड़ रहा है। बुनकरी का धंधा भी प्रभावित हो रहा है। आटा चक्की, वेल्डिंग, बिजली सामानों के दुकानदार व पेराई कारोबार से जुड़े लोगों ने कहा कि बिजली नहीं होने से उनका कारोबार ठप हो गया है। कुछ ग्रामीणों ने कहा कि दिन तो किसी तरह कट जाता है, लेकिन रात में बिजली नहीं रहने से मच्छरों से परेशानी होती है। ऐसे में रात जागकर बितानी पड़ती है। लोगों ने बिजली निगम के जिमेदारों से बिजली अपूर्ति ठीक कराने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ अजय मौर्या ने बताया कि लोकल फाल्ट को छोड़कर अन्य कटौती नहीं की जाती है, जो दिक्कतें हैं, उसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। जिससे लोगों को समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed