फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   electric supply wil be full in festival

त्योहारों में निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी

Thu, 14 Oct 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
electric supply wil be full in festival
त्योहारों में निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी
विज्ञापन

नहीं कटेगी रात में बिजली, अभियंता संघ का 19 अक्तूबर तक आंदोलन स्थगित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दुुर्गा पूजा, दशहरा सहित विभिन्न त्योहारों के मद्देनजर विद्युत निगम ने निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी की है। इसके मुताबिक रात्रिकालीन कटौती नहीं होगी, जबकि किसी भी प्रकार की बिजली आपूर्ति में आने वाली समस्या से निजात के लिए अभियंता संघ ने चल रहे आंदोलन को 19 अक्तूबर तक स्थगित कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिल सकेगी।

कोयला आपूर्ति में दिक्कत के चलते सूबे में बिजली संकट खड़ा हो गया है। कई विद्युत उत्पादन इकाइयां बंद हो गई है, लेकिन सरकार ने त्योहारों पर उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति करने के लिए व्यवस्था कर ली है। शासन ने निर्देश दिए हैं कि त्योहारों के मद्देनजर रात्रिकालीन विद्युत कटौती पूरी तरह से बंद कर दी जाए। शासन का तर्क है कि दुर्गा पूजा, दशहरा आदि के समय में देर शाम तक शहरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है, ऐसे में रात्रिकालीन कटौती से कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इस बीच शासन की पहल पर विद्युत अभियंता संघ ने भी बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से बनाए रखने के लिए सहयोग में जुट गया है। अभियंता संघ के निर्णय लिया है कि विभिन्न समस्याओं को लेकर किए जा रहा आंदोलन 19 अक्तूबर तक स्थगित रहेगा। इससे उम्मीद बंधी है कि उपभोक्ताओं को बिजली संकट से निजात मिलेगी। विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति की जाएगी। रात्रिकालीन कटौती से जिले को मुक्त रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियंता संघ भी अपना आंदोलन 19 अक्तूबर तक स्थगित कर दिया है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed