फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   electric problem

शहर से गांव तक बिजली कटौती बढ़ी, उपभोक्ता परेेशान

Thu, 12 May 2022 09:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
electric problem
शहर से गांव तक बिजली कटौती बढ़ी, उपभोक्ता परेेशान
विज्ञापन

- ग्रामीण क्षेत्रों में महज 12 से 14 घंटे हो रही आपूर्ति
- लोकल फाल्ट ने बढ़ाई मुसीबत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ गर्मी से लोग परेशान हैं। इस बीच शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटौती भी बढ़ गई है। इसके साथ ही लोकल फाल्ट की समस्या ने उपभोक्ताओं की मुसीबत और बढ़ा दी है। इसको लेकर उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ रहा है।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों को कूलर, पंखा से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन वर्तमान में अघोषित कटौती काफी बढ़ गई है। वैसे शासन का निर्देश है कि जनपद मुख्यालय को 22 से 24 घंटे व ग्रामीण क्षेत्र को 18 से 20 घंटे बिजली की सप्लाई दी जाए, लेकिन कई दिनों से शहर से लेकर गांव तक बिजली की कटौती हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में महज 12 से 14 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। दिन में अक्सर बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। यही हाल शहर का भी है। शहर में अक्सर बिजली कट की जा रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद क्षेत्र में रहने वाले लोगों की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। साथ ही लोग गर्मी से जूझने के लिए मजबूर हैं। वहीं, कटौती के बीच लोकल फाल्ट की समस्या भी बढ़ गई है। इस दौरान लोगों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। खलीलाबाद क्षेत्र के निवासी प्रदीप कुमार, रामपाल, राजू गुप्ता आदि ने कहा इधर गर्मी काफी बढ़ गई है। इस बीच बिजली की कटौती बढ़ने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने कहा बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने के साथ ही जर्जर व उलझे तारों को बदलने की जरूरत बताई, ताकि लोकल फाल्ट की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण निगम आरके सिंह ने कहा कि बिजली की आपूर्ति निरंतर बनाए रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लोकल फाल्ट की समस्या को दूर करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही उपभोक्ताओं की समस्याएं दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed