फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   electric problem in city

गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान, ओवरलोड के चलते जल रहे ट्रांसफार्मर

Tue, 29 Jun 2021 09:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
electric problem in city
गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान, ओवरलोड के चलते जल रहे ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पिछले तीन दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेेशान हैं। बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा रही है। स्थिति यह है कि शहर में ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर दगा दे जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है।
पिछले तीन दिनों से बारिश नहीं हुई है। इसके साथ ही उमस भरी गर्मी पड़ रही है। इस बीच बिजली संकट भी गहरा गया है। बिजली आपूर्ति ओवरलोड के चलते ट्रिप होकर बंद हो जा रही है। शहर के गोलाबाजार में लगा ट्रांसफार्मर जलने से वहां के उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि बाद में मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की गई तो लोगों ने राहत की सांस ली। यही नहीं बार-बार बिजली कट रही है। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती के साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। बिजली थोड़ी देर आती है और फिर कट जा रही है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा दिक्कत रात्रि के समय हो रहा है। रात में कई बार बिजली कटने से उपभोक्ताओं की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। इससे बच्चों व महिलाओं को सर्वाधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं बिजली आपूर्ति होने पर लो-वोल्टेज की समस्या भी उपभोक्ताओं को परेशान कर रही है। लो वोल्टेज के कारण पंखा, कूलर बेकार साबित हो रहे हैं। उपभोक्ता दिनेेश कुमार, पन्ने लाल ने कहा कि एक तरफ विद्युत निगम बकाए में बिजली काट दे रहा है, दूसरी तरफ जो उपभोक्ता समय से बिल का भुगतान कर रहे हैं, उन्हें भी ठीक से बिजली नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पायलपार में 15 दिनों से नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर
खलीलाबाद विकास खंड के पायलपार में ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत ट्रांसफार्मर लगाया गया था। इस बीच एक वाहन की टक्कर से पोल व ट्रांसफार्मर गिर गया। उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना दी, इसके बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।

उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है। इधर गर्मी बढ़ने से ओवरलोड भी बढ़ा है, जिससे थोड़ी समस्या आ रही है। पायलपार की समस्या के बारे में कार्यदायी संस्था को अवगत कराया गया है, जल्द ही समाधान हो जाएगा।
- आरके सिंह, अधिशाषी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed