फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   electric problem in 200 village

नौ घंटे तक 200 गांवों की बिजली प्रभावित

Tue, 06 Jul 2021 10:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
electric problem in 200 village
नौ घंटे तक 200 गांवों की बिजली प्रभावित
विज्ञापन

- ओवलोड के चलते नंदौर फीडर बैठने से हुई दिक्कत
- खलीलाबाद कस्बे में बार-बार होती रही बिजली कटौती
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। मंगलवार को ओवरलोड के चलते नंदौर फीडर बैठ गया जिसके वजह से लगभग नौ घंटे तक 200 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। काफी मशक्कत के बाद आपूर्ति सुचारु की गई।
पिछले एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी पड़ रही है। शनिवार की रात नंदौर फीडर से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी, जिसे बाद में ठीक कराया गया था, लेकिन मंगलवार की भोर में एक बार फिर नंदौर फीडर ओवरलोड के चलते बंद हो गया। जिसकी वजह से पिपरा, पिपरी, राजघाट, मरहा, बेलवा जंगल, सरहरा, बेलवा सेंगर, कड़जवनिया, जंगल बेलहर आदि गांव के उपभोक्ताओं को ऊमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

इस मामले में मेंहदावल के एसडीओ अजय कुमार मौर्य ने बताया कि ओवरलोड के कारण समस्या आ रही है, अब बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। इसके साथ ही यह प्रयास किया जा रहा है कि नंदौर फीडर पर लोड कम किया जाए। इसके लिए कुछ क्षेत्रों को अन्य फीडर से जोड़ा जाएगा। दूसरी तरफ खलीलाबाद कस्बे में भी बिजली कटौती के चलते उपभोक्ता परेशान है। स्थिति यह है बिजली बार-बार कट रही है। जिससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही कार्यालयों में लोग मुसीबत झेल रहे हैं। यही नहीं खलीलाबाद डाक बंगले के पास तार टूट गया, जिससे आपूर्ति बाधित रहीं। बाद में कर्मचारियों ने इसे ठीक किया। अधिशाषी अभियंता आरके सिंह ने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ ही ओवरलोड की समस्या आ रही है, फिर भी प्रयास किया जा रहा है कि बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से उपभोक्ताओं को दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमेशा हो रही बिजली कटौती
क्षेत्र के उपभोक्ता पवन कुमार, हृदय नारायण, अमरेंद्र कुमार, सौरभ आदि ने कहा कि बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। बिजली निगम के अधिकारियों से बात करने पर कभी फीडर में दिक्कत होना तो कभी ओवरलोड की समस्या बताकर पल्ला छाड़ लेते हैं। उमस भरी गर्मी में आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर ऐसी ही स्थिति रही तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। लोगों ने मांग की कि समय से बिजली आपूर्ति सुचारु रहे। कटौती से पहले जानकारी दे दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed