फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Elections will be held for the post of President and Senior Vice President, candidates for other posts are unopposed.

Sant Kabir Nagar News: अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर होगा चुनाव, अन्य पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध

Sat, 21 Dec 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 21 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Elections will be held for the post of President and Senior Vice President, candidates for other posts are unopposed.
मेंहदावल। तहसील बार एसोसिएशन मेंहदावल के चुनाव में नामांकन वापसी की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। अध्यक्ष पद के चार तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के दो दावेदार चुनाव मैदान में हैं। शेष सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी का नामांकन आने से निर्विरोध निर्वाचित किया गया। अन्य पद पर मतदान 26 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी मुरारी लाल यादव और गोपाल प्रसाद ने बताया कि अध्यक्ष पद पर चार दावेदारों ब्रह्मदेव राय, राम प्रसाद पाठक, राम प्रसाद मणि त्रिपाठी तथा सुभाष चंद्र मिश्र ने नामांकन किया है। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मिठाई लाल यादव व राजकुमार मिश्र दोनों का नामांकन वैध पाया गया है। इन पदों पर 26 दिसम्बर को चुनाव कराया जाएगा। वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पद पर नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव व द्वितीय पर रामशब्द यादव, महामंत्री पद पर जनार्दन प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त महामंत्री प्रथम पर माहेश्वर त्रिपाठी, द्वितीय पर मनीष कुमार त्रिपाठी तथा तृतीय पर इसरत अली, कोषाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार सिंह तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य प्रथम पद पर सुरेश सिंह व द्वितीय पर मोहम्मद इमरान का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed