फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   election duty card related news

विभागाध्यक्षों को उपलब्ध कराया गया ड्यूटी पत्र

Mon, 31 Jan 2022 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
election duty card related news
विकास भवन सभागार में डियूटी पत्र लेने के लिए लगी भीड़।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विभागाध्यक्षों को उपलब्ध कराया गया ड्यूटी पत्र
विज्ञापन

- 8,960 कार्मिकों को लगाई गई है ड्यूटी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों का ड्यूटी पत्र सोमवार को विकास भवन सभागार कक्ष से विभागध्यक्षों को उपलब्ध कराया गया।
विभागाध्यक्षों को सचेत किया गया कि वे अपने-अपने विभागों के कार्मिकों को समय से ड्यूटी पत्र उपलब्ध करा दें। जिन कार्मिकों की ड्यूटी पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम पर लगाई गई है, वे कार्मिक निर्धारित तिथि में प्रशिक्षण में जरूर प्रतिभाग करें।

सीडीओ सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव में 8,960 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें 2,240 पीठासीन अधिकारी हैं। उतने ही संख्या में मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय हैं। करीब 67 विभागों के कार्मिकों की ड्यूटी चुनाव में लगी है। संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों को कार्मिकों का ड्यूटी पत्र उपलब्ध करा दिया गया है। चुनाव ड्यूटी में पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम को सात, आठ और नौ फरवरी को एचआर डिग्री कॉलेज में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण दो पॉलियों में होगा। प्रथम पॉली में दस बजे से एक बजे तक और द्वितीय पॉली में दो बजे से शाम पांच बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक पॉली में 700-700 कार्मिकों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed