फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Elderly man's alleged killer arrested; life taken for 5,000.

Sant Kabir Nagar News: बुजुर्ग का हत्यारोपी गिरफ्तार, पांच हजार रुपये के लिए ले ली जान

Tue, 11 Aug 2026 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Elderly man's alleged killer arrested; life taken for 5,000.
महुली (संतकबीरनगर)। पांच हजार रुपये देने से मना करने पर युवक ने महुली थाना क्षेत्र के फरेंदिया गांव निवासी करीब 70 वर्षीय वृद्ध पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर घटना के करीब 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

घटना रविवार को थाना महुली क्षेत्र के फरेंदिया गांव की है। गांव निवासी रामबचन प्रजापति (70) अपने परिचित नंदलाल भारती और रामउजागिर के साथ एक दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान गांव का ही कुंवर विजय आजाद (34) वहां पहुंचा और राम बचन से पांच हजार रुपये मांगने लगा। बताया जा रहा है कि आरोपी कई दिनों से रुपये की मांग कर रहा था।
विज्ञापन

रविवार देर शाम को भी रुपये देने से मना करने पर आरोपी आगबबूला हो गया। उसने दुकान पर रखे साइकिल में हवा भरने वाले पंप की लोहे की रॉड उठा ली और राम बचन के सिर व चेहरे पर कई वार कर दिए। अचानक हुए हमले से वहां अफरा-तफरी मच गई। राम बचन को बचाने के लिए नंदलाल भारती और रामउजागिर आगे आए तो आरोपी ने उन पर भी रॉड से हमला कर दिया। दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले के बाद मौके पर ही राम बचन की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर महुली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। घायलों और चश्मदीदों से घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई पूरी की। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करके न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।

बरौली गांव के स्थित बाग से गिरफ्तार हुआ आरोपी
हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी। लगातार दबिश और सघन तलाश के बाद पुलिस ने घटना के करीब 12 घंटे के भीतर कुंवर विजय आजाद को थाना क्षेत्र के बरौली गांव के पश्चिम एक बाग से सोमवार की सुबह करीब आठ बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे का आदी है। उसके व्यवहार से परिवार और आसपास के लोग परेशान रहते थे। उसके पारिवारिक विवाद और मारपीट से जुड़ी घटनाएं भी सामने आई हैं। पुलिस इन तथ्यों की विवेचना के दौरान पुष्टि कर रही है।


हत्या और मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी
थाना महुली पुलिस ने इस मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी कुंवर विजय आजाद फरेंदिया गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार घटना के दौरान राम बचन को बचाने के लिए आगे आए नंदलाल भारती और रामउजागिर भी आरोपी के हमले की चपेट में आ गए। दोनों को चोटें आईं।


घटना के संबंध में घायलों से जानकारी ली गई है। उनके बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विवेचना की जा रही है।
अभयनाथ मिश्रा, सीओ धनघटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed