Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Eighth-grade student Preeti became the police station in-charge of Mahuli and heard complaints.

Sant Kabir Nagar News: महुली की थानेदार बनीं आठवीं की छात्रा प्रीति ने सुनी शिकायतें

Sun, 28 Sep 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 28 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Eighth-grade student Preeti became the police station in-charge of Mahuli and heard complaints.
महुली थाने पर सुनवाई करती हुई एक दिन की थानेदार प्रीति जायसवाल । संवाद
धनघटा। महुली थाने पर रविवार को मिशन शक्ति 0.5 के तहत आरपी यादव माडर्न इंटर कालेज की कक्षा आठवीं की छात्रा प्रीति जायसवाल एक दिन के लिए थानेदार बनी। फरियादियों को सुनने के बाद न्याय दिलाने का भरोसा दिया। दीवान और मुंशी के माध्यम से थाने के अभिलेखों का मुआयना किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष रजनीश राय मौजूद रहे।
विज्ञापन


एक दिन के लिए थानेदार बनी छात्रा प्रीति जायसवाल ने जैसे ही कुर्सी पर बैठी वैसे ही बारी बारी फरियादी पेश हुए। इटौवा गांव की महिला रागिनी ने शिकायत दी। इसी तरह लखनोहर गांव में नाली विवाद का मामला पेश हुआ। अन्य पीड़ितों ने फरियाद लगाकर न्याय की गुहार लगाई। महिला हेड कांस्टेबल पुष्पा यादव ने जानकारी दिया। थाने के मुंशी और दिवान ने अभिलेख का मुआयना कराया। ्र
विज्ञापन

प्रीति जायसवाल ने कहा कि यह अनुभव उसके लिए यादगार रहेगा। उसने पहली बार देखा कि पुलिस किस तरह से लोगों की समस्या सुनती है, और तुरंत कार्रवाई के लिए दिशा निर्देश देती है। थानाध्यक्ष रजनीश राय ने कहा कि मिशन शक्ति जैसे अभियान लड़कियों में आत्मविश्वाश बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। यह पहल केवल औपचारिकता नही बल्कि संदेश है कि महिलाएं और बालिका किसी भी हाल में पीछे नही है। इ
विज्ञापन
विज्ञापन

स मौके पर प्रधानाचार्य राम चन्द्र यादव, उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्र, अशोक सिंह, ऋषभ शुक्ल, महिला कांस्टेबल नेहा, पूजा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed