फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Eight candidates filed for other posts including president

Sant Kabir Nagar News: अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए आठ प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Thu, 02 Feb 2023 06:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Eight candidates filed for other posts including president
अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए आठ प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
विज्ञापन

14 फरवरी को होना है जनपद बार एसोसिएशन का चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन बुधवार को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत अन्य पदों के लिए आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
चुनाव अधिकारी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए राकेश सिंह ने पर्चा भरा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार पांडेय, महामंत्री पद के लिए सुनील कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष पद के लिए रामकृष्ण यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए शिव नंदन, संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए सज्जाद अली, संयुक्त मंत्री प्रसार के लिए रफीक अहमद खान और कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए राकेश प्रजापति ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद के लिए किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह सदस्यों तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी के पांच सदस्य पदों के लिए किसी ने नामांकन पत्र नहीं भरा है। चुनाव में 460 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दो व तीन फरवरी को प्रत्याशी अपने पर्चे को वापस ले सकेंगे। चार फरवरी को पर्चों की जांच होगी। 14 फरवरी को सुबह नौ से अपराह्न 2:30 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन मतों की गणना कर चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed