फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Efforts to convince farmers who stopped construction of Ram Janaki Marg failed

Sant Kabir Nagar News: राम जानकी मार्ग का निर्माण रोकने वाले किसानों को मनाने की कोशिश विफल

Wed, 27 Sep 2023 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Efforts to convince farmers who stopped construction of Ram Janaki Marg failed
सड़क के सर्किल रेट के लिए अड़े हैं किसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। राम जानकी मार्ग के निर्माण में जाने वाली भूमि का सर्किल रेट न मिलने से किसानों ने सड़क का निर्माण कार्य कई जगहों पर रोक रखा है। पारा से शनिचरा बाजार तक करीब तीन किलोमीटर की दूरी में रुका निर्माण शुरू कराने के लिए मंगलवार को एसडीएम और एनएच के अधिकारी निहैला में शिविर लगाकर किसानों को समझाने का प्रयास किए। किसान तैयार नहीं हुए तो बुधवार को तहसील पर बुलाकर लौट गए।


किसान जगदेव, श्यामू, मनीराम, राजाराम, राम पलट और अदालत आदि का कहना है कि सड़क किनारे की जमीन लेकर राम जानकी मार्ग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है और किसानों को मुआवजा गांव के सर्किल रेट पर दिया जा रहा है, जो किसानों के साथ अन्याय है। सड़क किनारे का सर्किट रेट मिलने के बाद ही सड़क का निर्माण कार्य करवाने दिया जाएगा। दूसरी तरफ किसानों के बीच पहुंचे अफसर उन्हें समझाने की कोशिश करते रहे। किसान जब नहीं तैयार हुए तो बुधवार को उन्हें तहसील पर बुलाकर लौट गए। तहसीलदार योगेंद्र पांडेय ने बताया कि निहैला गांव के जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई है। उनके बीच फार्म सी का वितरण पहले ही किया जा चुका है। जिसमें कुछ लोगों ने सड़क निर्माण में सहमति जताई है तो तो कुछ लोग असहमत हैं। उन्हें समझाने बुझाने का प्रयास किया गया। बुधवार को तहसील पर एक बार फिर बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed