फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dustbin made on BMCT road track in Barakhal

Sant Kabir Nagar News: बाराखाल में बीएमसीटी मार्ग की पटरी बनी कूड़ेदान

Tue, 18 Jul 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 18 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Dustbin made on BMCT road track in Barakhal
- दुर्गंध से परेशान हैं वार्ड वासी और राहगीर
विज्ञापन

- वार्ड वासियों ने कूड़ा फेंकने पर जताई आपत्ति



संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही के कारण बाराखाल वार्ड के लोग परेशान हैं। इस वार्ड से गुजर रही बीएमसीटी सड़क की पटरी को नगर प्रशासन ने कूड़ेदान बना दिया है। यहां गिराया गया कूड़े से तेज दुर्गंध उठ रही है। जिससे राहगीर तथा वार्ड वासी दोनों परेशान हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से उक्त कूड़े को हटाए जाने की मांग की है।

मेहंदावल नगर पंचायत के बाराखाल वार्ड में स्थित बीएमसीटी मार्ग की पूरब पटरी पर इन दिनों शहर से निकलने वाला कूड़ा यहां गिराया जा रहा है। सड़क की पटरी पर रखे कूड़े से तेज दुर्गंध उठ रही है। जिससे वार्ड के लोग तो परेशान हैं ही राहगीर भी परेशानी महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

ताज्जुब यह है कि इसी के करीब राजकीय महाविद्यालय स्थित है। जिसमें तमाम छात्र छात्राएं हर दिन अध्ययन के लिए जाते हैं। उसके बाद भी नगर पंचायत प्रशासन सड़क की पटरी पर कूड़ा गिरा कर स्वच्छता को प्रभावित कर रहा है। वार्ड निवासी अनिल यादव, अनिल मौर्य, पप्पू मौर्य, संतराम, दिनेश आदि लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन के जरिए कूड़ा गिराने को लेकर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि वार्ड को स्वच्छ बनाने की जगह नगर पंचायत प्रशासन कूड़ा गिरा कर वार्ड की स्वच्छता को जहां प्रभावित कर रहे हैं वहीं इससे उठने वाली तेज दुर्गंध लोगों को परेशान कर रही है। लोगों ने जिलाधिकारी से कूड़ा हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed