Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   During the inspection, the workers were found to be absent; the secretary and technical assistant have been issued show-cause notices.

Sant Kabir Nagar News: निरीक्षण मे मजदूर मिले गायब सचिव और तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस

Sat, 13 Dec 2025 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
During the inspection, the workers were found to be absent; the secretary and technical assistant have been issued show-cause notices.
महुली। नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कड़सरा ,बरौली और सुक्खीपुर में चल रहे मनरेगा योजना से मिट्टी कार्य का शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी नाथनगर ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मजदूरों के गायब होने के मामले में सचिव व तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी की है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत कड़सरा, बरौली में मस्टर रोल में नामित एक भी मजदूर मौके पर नहीं मिले। फर्जीवाड़ा को देखते हुए खंड विकास अधिकारी ने दोनों ग्राम पंचायतों के मस्टर रोल को शून्य कर दिया। ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक व रोजगार सेवक को कारण नोटिस जारी करके तीन दिन के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत सुक्खीपुर में 30 मजदूरों के सापेक्ष सिर्फ 10 से 15 मजदूर ही मौके पर मिले। उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव को कड़ी चेतावनी दी और मस्टररोल के अनुसार ही कार्यस्थल पर मजदूरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिए हैं। बीडीओ की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। बीडीओ कुलदीप ने कहा कि चार ग्राम पंचायतों की जांच में ग्राम पंचायत देवकली में ही पूरे मजदूर सड़क पर काम करते मिले। इस अवसर पर एडीओ आईएसबी अभय सिंह, ग्राम पंचायत सचिव विश्राम यादव, जयंत कुमार, दिनेश शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed