{"_id":"68d974270ac3971c3c0560eb","slug":"during-checking-40-people-were-questioned-and-16-romeos-were-made-to-sign-an-apology-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-139065-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चेकिंग के दौरान 40 से पूछताछ, 16 रोमियो से भरवाया माफीनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चेकिंग के दौरान 40 से पूछताछ, 16 रोमियो से भरवाया माफीनामा
Sun, 28 Sep 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। मिशन शक्ति के पांचवें चरण में धनघटा थानाक्षेत्र के विभिन्न गांवों और चौराहों पर की गई चेकिंग के दौरान कुल 40 लोगों से पूछताछ की गई तथा 16 रोमियो से माफीनामा भरवाकर उनको छोड़ा गया। इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों व दुर्गा मंदिरों में रविवार को पुलिस कर्मी पहुंच कर महिलाओं को जागरूक किया।
मिशन शक्ति के पांचवें चरण में प्रभारी निरीक्षक जेपी दूबे के अगुवाई में पुलिस टीम ने मूड़ाडीहा गांव में महिलाओं को इकट्ठा कर उन्हें सरकारी योजनाओं नारी सुरक्षा, नारी शक्ति, नारी स्वावलंबन के संबंध में जागरूक किया। साथ ही उनके सुरक्षा के लिए सरकारी हेल्प लाइन नंबर 112, 1090, 1076, 1098, 181, 102,108,1930 के संबंध में संपूर्ण जानकारी दिया। सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना संबंधी पंफलेट ग्रामीणों के बीच में वितरित किया गया।
महिलाओं को फोन नंबर देकर शक्ति मिशन अभियान को सार्थक एवं सफल बनाने का प्रयास किया। एंटी रोमियो अभियान के तहत चेकिंग की। चेकिंग के दौरान 40 लोगों से पूछताछ किया गया। 16 लोगों से माफीनामा भरवाकर हिदायत देकर छोड़ा गया। इसी प्रकार शनिचरा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर पर महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत अनेक जानकारियां प्रदान की गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर उप निरीक्षक तुफानी सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, महिला आरक्षी चेतना पांडेय, रागिनी सिंह, दामिनी सिंह, पिंकी कुमारी, महिला पीआरडी अंकिता, अंजनी आदि मौजूद रहे।