फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dumper crushes biker, one dead, another injured

Sant Kabir Nagar News: डंपर ने बाइकसवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

Sun, 07 Apr 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 07 Apr 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dumper crushes biker, one dead, another injured
फोटो है
विज्ञापन

- मेंहदावल क्षेत्र के साड़े कला के पास हुई दुर्घटना
- घायल का सीएचसी मेंहदावल में चल रहा इलाज

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। शनिवार को कैंपियरगंज की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो लोगों को विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने रौंद दिया। जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में चल रहा है। डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है जबकि चालक फरार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज श्या गया है।

गाेंडा जनपद के कजकपुरवा थाना धानेपुर निवासी सत्यनारायण (40 वर्ष) पुत्र प्रेमदास मौर्य और पुरानी बस्ती के मरवटिया निवासी सिकंदर मौर्य पुत्र रंजीत मौर्य बाइक से शनिवार की दोपहर में महाराजगंज जनपद के सिसवा बाजार से मेंहदावल होकर बस्ती जा रहे थे। अभी साड़ेकला के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे डंपर ने बाइकसवार को रौंद दिया। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। डंपर को लोगों ने घेर लिया। मौका पाकर ड्राइवर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस चौकी बनकसिया के चौकी इंचार्ज अवधेश सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल लाया गया। चिकित्सकों ने देखते ही सत्यनारायण को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल सिकंदर का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइकसवार महाराजगंज जनपद के सिसवा बाजार से मेंहदावल होकर बस्ती जा रहे थे। बनकसिया चौकी क्षेत्र के साडेकलां में विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से दुर्घटना हो गई। जिसमें गोंडा जनपद निवासी सत्यनारायण मौर्य की मौत हो गई। डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed