फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   drug not distribute

न पर्ची कटी न दवा बंटी

Wed, 21 Sep 2016 11:46 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 21 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
drug not distribute
जिला अस्पताल में हड़ताल के कारण भी बंद रहा दवा वितरण कक्ष। - फोटो : अमर उजाला
संयुक्त जिला अस्पताल में बुधवार को भी फार्मासिस्ट एसोसिएशन, लैब टेक्नीशियन, प्रयोगशाला प्राविधिक संघ और स्टाफ नर्स अपनी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल रहे। इस कारण न तो मरीजों का पंजीयन हुआ, न ही दवा वितरण और न ही जांच हुई।
विज्ञापन


ऐसे में हड़ताल के चलते मरीजों को परेशान होना पड़ा। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी हैं और पुरानी पर्चियों पर मरीजों को चिकित्सकों ने देखा। गौरतलब है कि प्रतिदिन जिला अस्पताल में करीब पांच से 700 मरीज आते हैं। हालांकि शाम होते-होते हड़ताल वापस ले ली गई।  डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर वीएन उपाध्याय और मंत्री डॉक्टर नित्यानंद  त्रिपाठी ने कहा कि वेतन विसंगति दूर करने, पदो के सृजन मानक के अनुसार किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इस बीच शाम को डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व मंत्री ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ स्वास्थ्य राज्य मंत्री की अध्यक्षता में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं अन्य अधिकारियों के साथ वार्ता हुई, जिसमें मांगों पर सकारात्मक पहल किए जाने के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त की गई। इस अवसर पर यूूपी लैब  टेक्नीशियन एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्र, स्टाफ नर्स एसोसिएशन  की अध्यक्ष जयंत्री, चीफ फार्मासिस्ट जेपी पांडेय, एसएन शुक्ल, एके वर्मा,  विजय कुमार यादव, निर्मला चौधरी, पूर्णिमा वर्मा, गीता गोस्वामी, सुनीता  भारती, एलडी यादव, प्रमिला, पुष्पा राय, राज कुमार वर्मा, वीएन ओझा समेत  अन्य कर्मी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed