फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   drowned youth body found

दूसरे दिन आमी नदी में डूबे युवक की मिली लाश

Sat, 31 Jul 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
drowned youth body found
दूसरे दिन आमी नदी में डूबे युवक की मिली लाश
विज्ञापन

शव मिलते ही पीड़ित के घर मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के पड़रिया गांव के पास आमी नदी में नहाने के दौरान डूबे युवक की लाश दूसरे दिन शुक्रवार को मिली। शव मिलते ही पीड़ित के घर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मां सिंगारी देवी एवं पत्नी नीतू का रो-रोकर बुरा हाल था।

बृहस्पतिवार को पड़रिया निवासी 28 वर्षीय प्रेमचंद पुत्र अच्छेलाल अपने दोस्तों के साथ आमी नदी में नहाने गया था। उसी दौरान प्रेमचंद गहराई में जाकर डूब गया। दोस्तों की सूचना पर आस-पास के ग्रामीण पहुंच गए। घटना की जानकारी होने पर बेलहर पुलिस मौके पर पहुुंच गई। सीओ अंबरीष भदौरिया और तहसीलदार प्रियंका चौधरी भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की तलाश कराई लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह आमी नदी में शव उतराते हुए कुछ लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। एसओ अनिल कुमार दूबे ने बताया कि शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। प्रेमचंद का पांच वर्षीय पुत्र नितेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed