{"_id":"64fe1a34990bf929c9083e24","slug":"drown-death-in-river-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-2686-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पोखरे में डूबने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पोखरे में डूबने से मजदूर की मौत
Mon, 11 Sep 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पौली। धनघटा थाना क्षेत्र के मड़पौना स्थित औरहवा टोला निवासी मजदूर की रविवार को स्नान करते समय पोखरे में डूबने से मौत हो गई। घटना की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों के पोस्टमार्टम न कराने के अनुरोध पर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया गया।
मड़पौना गांव के औरहवा टोला निवासी सतई (45) रविवार को स्नान करने गांव के पोखरे में गए थे। स्नान करते दौरान गहराई में चले जाने से वह डूबने लगे। इसी बीच पोखरे के निकट बगीचे में खेल रहे कुछ बच्चों ने उन्हें डूबता देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जब तक लोग बचाने का प्रयास करते सतई गहरे पानी में डूब गए। काफी प्रयास के बाद लोगों ने पोखरे से ढूंढ कर उन्हें बाहर निकाला। लोग एम्बुलेंस से उन्हें सीएचसी मलौली ले गए, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित पत्नी उषा देवी रोते-रोते अचेत हो जा रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित के दो बेटे 25 वर्षीय चंचल एवं 17 वर्षीय हीरा है। पिता की मौत से बेटे गमगीन थे। परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने की मांग की। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।