फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dr amit gets bhasha samman

डॉ. अमित भारती को मिला भाषा सम्मान

Sat, 19 Jun 2021 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
dr amit gets bhasha samman
डॉ अमित कुमार भारती। - फोटो : KHALILABAD
डॉ. अमित भारती को मिला भाषा सम्मान
विज्ञापन

एचआरपीजी कॉलेज में हिंदी विभागाध्यक्ष के पद पर हैं कार्यरत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार भारती को शुक्रवार की देर शाम उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान लखनऊ ने वर्ष 2020 के उत्तर प्रदेश भाषा सम्मान से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार उनकी विभिन्न लेखनी पर दिया गया है। उनके पुरस्कार पाने पर कॉलेज के लोगों ने बधाई दी है।

डॉ. अमित कुमार भारती गोरखपुर जनपद के सहजनवां कस्बे के सहबाजगंज के रहने वाले हैं। वह वर्तमान में एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में हिंदी विभाग के अध्यक्ष हैं। शुरू से डॉ. अमित कुमार भारती की साहित्य में रुचि रही है। उनकी कई किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। डॉ. अमित ने बताया कि उत्तर प्रदेश एवं भाषा के क्षेत्र में साहित्यिक विनिमय, सौहार्द, समृद्धि और समन्वय को संपुष्ट करने लिए यह पुरस्कार मिला है। उनकी प्रमुख लेखनी में हिंदी उपन्यास और आदिवासी विमर्श, भोजपुरी साहित्य अध्ययन, समाज शास्त्री अध्ययन और कमलेश्वर की कहानियां समेत कई अन्य साहित्य शामिल हैं। उत्तर प्रदेश भाषा सम्मान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राजनारायण शुक्ल ने ऑनलाइन शुक्रवार की शाम को सम्मान प्रमाणपत्र प्रदान किया है। डॉ. अमित कुमार भारती सम्मान पाने पर अभिभूत हैं। एचआरपीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मंजू मिश्रा, डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह, डॉ. प्रताप विजय, डॉ. अमरनाथ पांडेय, डॉ. संध्या राय, डॉ. राजेश मिश्र, डॉ. डीएन पांडेय, डॉ. अमर सिंह गौतम, विजय कुमार मिश्र, शशिकांत राव, विनय कुमार सिंह, मनोज मिश्र, फकरे आलम, प्रदीप कुमार, प्रिया अग्रवाल, साधना मौर्य आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed