फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dr ambedkar remembered

परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए डॉ. आंबेडकर

Mon, 06 Dec 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
dr ambedkar remembered
अबेंडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शहर में प्रभात फेरी निकालते लोग।संवाद - फोटो : KHALILABAD
परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए डॉ. आंबेडकर
विज्ञापन

दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों को डॉ. भीमराव ने दिलाया अधिकार : आफताब
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें लोगों ने उन्हें याद किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही शहर में प्रभातफेरी निकाली गई।
खलीलाबाद के डीघा में बसपा ने जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मुख्य सेक्टर प्रभारी केके गौतम ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक कार्यकर्ता, अर्थशास्त्री, कानूनविद, राजनेता और समाज सुधारक थे। हम सभी को उनके पद चिह्नों पर चल कर उनके विचारों का अनुसरण करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करना होगा। विशिष्ट अतिथि एवं खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी आफताब आलम उर्फ गुड्डू ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से दलितों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों को वह अधिकार दिया, जिसकी बदौलत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे मूलभूत सुविधाएं मिल सकीं। खास कर राजनैतिक हिस्सेदारी पाने के लिए जो वोट का अधिकार मिला, उसका उपयोग कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। इस दौरान यशोदानंद निषाद, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अब्दुल अजीम, अवनीश कुमार, झिनकान प्रसाद, राम सिधारे, राम तिलक, राजेंद्र आजाद, राजीपत राजभर, राजाराम मौर्य, कुलदीप मणि मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसाद ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय महुआरी में डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान उनके आदर्शों पर चलने व समाज को जागरूक व शिक्षित करने के बारे में बताया गया। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार अनिल, आनंद प्रकाश, अशोक कुमार श्रीवास्तव, पंकज कुशवाहा, सोहनलाल, वहीदा खातून, सबीहा खातून आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार सेमरियावां ब्लॉक परिसर में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान आरके बाबू, मास्टर राम निवास, मनोज कुमार, मास्टर बैरागी, पूर्व प्रधान रामजनक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार रविदास मंदिर डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान डॉ. बीके आजाद, प्रदीप कुमार व्यास, शैलेश आर्य, दिनेश कुमार, बृजेश, राजाराम, छोटे राम, अशोक कुमार, संतराज प्रसाद, हरेंद्र गौतम, अमित गौतम, संजय कुमार गौतम, पीके जाटव, दिलीप, राकेश गौतम, लाल बहादुर, कैलाश नाथ, अमरेश गौतम, अमरपाल, अनिल, राजमन, स्वामीनाथ, लक्ष्मन, छोटू, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed