फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Don't think of yourself as a robot, take breaks in between studies.

Sant Kabir Nagar News: खुद को रोबोट न समझें, पढ़ाई के बीच में ब्रेक जरूर लें

Thu, 05 Feb 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 05 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Don't think of yourself as a robot, take breaks in between studies.
डाॅ तन्वांगी म​णि, मनोचि​कित्सक, बोर्ड परीक्षा में
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल की मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. तन्वांगी मणि शुक्ला ने बताया कि आजकल छात्रों में बोर्ड परीक्षा का भय केवल अच्छे अंक लाने का नहीं बल्कि असफलता के डर और दूसरों से तुलना के कारण बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश शिक्षा प्रणाली में अंकों को ही बुद्धिमत्ता का पैमाना मान लिया गया है। इससे छात्र घबराहट, नींद न आना और आत्मविश्वास की कमी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर बच्चे की सीखने की गति अलग होती है। उन्होंने छात्रों को सुझाव दिया कि वे खुद को रोबोट न समझें। पढ़ाई के दौरान हर 45-50 मिनट में 10 मिनट का ब्रेक लेना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि कठिन विषयों की तैयारी के लिए सुबह का समय सबसे उपयुक्त है। रात को पर्याप्त नींद भी जरूरी है। पढ़ाई को लेकर कोई भी तनाव न लें। पढ़ाई के दौरान बीच-बीच में ब्रेक लेना जरूरी होता है। लगातार पढ़ते रहने से तनाव बढ़ता है। ऐसे में सोच समझकर तैयारी करें। जो विषय न समझ आए उसे अपने शिक्षकों से साझा कर लिया करे।
विज्ञापन

0

परीक्षार्थियों को इन बातों का रखना होगा ध्यान
- दिमाग को तरोताजा रखने के लिए सात से आठ घंटे की पर्याप्त नींद जरूरी है।
- एकाग्रता बढ़ाने के लिए अनुलोम-विलोम और ध्यान करें।
- जंक फूड से बचें, ताजे फल और पर्याप्त पानी का सेवन करें।
- एक निश्चित समय सारणी बनाएं और उसका सख्ती से पालन करें।
- तनाव अधिक होने पर माता-पिता या शिक्षकों से समस्या साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed