फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Don't make communal comments on social media.

Sant Kabir Nagar News: सोशल मीडिया पर न करें सांप्रदायिक टिप्पणी

Sun, 17 May 2026 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Don't make communal comments on social media.
संकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा द्वारा प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह की उपस्थिति में बकरीद (ईद-उल-उजहा) के दृष्टिगत थाना में पीस कमेटी की बैठक की। इसमें थाना क्षेत्र के धार्मिक धर्मगुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों ने भाग लिया। लोगों से शांति व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई तथा त्योहार के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु सख्त हिदायत दी गई।
विज्ञापन

उपस्थित लोगों को भाईचारे के साथ त्योहार मनाने तथा त्योहार को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु अपील की गई। सीओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या सांप्रदायिक टिप्पणी न करें। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे, तो तुरंत थाने या यूपी 112/ थाना स्थानीय पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed