{"_id":"63236cad065d34456a3c559f","slug":"doctor-not-available-in-phc-hungama-khalilabad-news-gkp4506292165","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर के न मिलने से नाराज मरीज ने अस्पताल में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर के न मिलने से नाराज मरीज ने अस्पताल में किया हंगामा
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शनिचरा बाजार पर डॉक्टर कितने मिलने पर मरीज द्वारा तोड़ा गया फाटक।संव?
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर के न मिलने से नाराज मरीज ने अस्पताल में किया हंगामा
- डॉक्टर और अस्पताल कर्मी के न पहुंचने पर की तोड़फोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के एक गांव निवासी घायल 40 वर्षीय किसान ने बुधवार रात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शनिचरा बाजार में हंगामा किया। खून से लथपथ किसान का इलाज करने जब डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी नहीं पहुंचे तो उसने डॉक्टर के आवास का फाटक तोड़ दिया। परिजन घायल किसान को देर रात में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मलौली ले जाकर इलाज कराएं।
क्षेत्र के एक गांव निवासी 40 वर्ष किसान रात नौ बजे खेत की तरफ से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में छुट्टा मवेशी उन पर हमला बोल दिया। मवेशी के हमले में किसान के सिर और शरीर में गंभीर चोट आई। शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़कर पहुंचे और उसे बचाया। परिजन उनको लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शनिचरा बाजार पहुंचे।
अस्पताल बंद था और डॉक्टर समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। मरीज और तीमारदार काफी देर तक आवाज लगाते रहे, लेकिन कोई भी स्वास्थ्य कर्मी उन्हें देखने नहीं पहुंचा। किसान का धैर्य जवाब दे दिया तो वह शोर मचाते हुए अस्पताल के एक कमरे का फाटक तोड़ दिया। उसके बाद भी न तो कोई डॉक्टर उनके पास पहुंचा और न ही स्वास्थ्य कर्मी। मजबूर होकर परिवार के लोग घायल किसान को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली गए जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शनिचरा बाजार पर कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिसकी वजह से कोई चिकित्सक रात में नहीं रुकता है। मरीज इसी वजह से तोड़फोड़ किया होगा।
- डॉक्टर एसके सिंह, अधीक्षक, पीएचसी शनिचरा बाजार