फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Doctor and X-ray technician found absent

डॉक्टर व एक्सरे टेक्नीशियन मिले गैरहाजिर, वेतन रोका गया

Sat, 16 Jul 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Doctor and X-ray technician found absent
सीएचसी हैंसर में ए-क्सरे कक्ष के बाहर निरीक्षण करते सीएमओ ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
डॉक्टर व एक्सरे टेक्नीशियन मिले गैरहाजिर
विज्ञापन

सीएमओ ने सीएचसी हैंसर बाजार का निरीक्षण किया
संतकबीरनगर। सीएमओ डॉ. अनिरूद्घ सिंह ने शनिवार को सीएचसी हैंसर बाजार का निरीक्षण किया। एक डॉक्टर और एक्सरे टेक्नीशियन गैरहाजिर मिले। उनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया। शौचालय में गंदगी देखकर सीएमओ ने नाराजगी जताई। अधीक्षक को चेतावनी दी।
सीएमओ दोपहर दो बजे सीएचसी हैंसर पर पहुंचे। अधीक्षक डॉ. यासिर खान व डॉ. जितेंद्र चौधरी ही मौके पर मिले। डॉ. अरविंद कुमार और एक्सरे टेक्नीशियन हरेंद्र श्रीवास्तव गैरहाजिर थे। सीएमओ ने दोनों को एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

सीएचसी पर कुत्ता काटने के बाद लगने वाला इंजेक्शन भी नहीं था। फार्मासिस्ट ने बताया कि कुत्ता काटने से पीड़ित लोग अधिक आते हैं। शनिवार 20 लोगों को इंजेक्शन लगाया गया है। सीएमओ ने तत्काल मुख्यालय से इंजेक्शन प्राप्त करने के निर्देश दिए। अस्पताल के वार्ड की साफ-सफाई थी, लेकिन शौचालय में काफी गंदगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने अधीक्षक को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में गंदगी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जूनियर इंजीनियर को अस्पताल की वायरिंग ठीक कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अल्ट्रासाउंड मशीन की मांग की गई। सीएमओ ने शासन स्तर पर डिमांड भेजने का आश्वासन दिया। सीएमओ ने बाढ़ राहत चौकी तिघरा का भी निरीक्षण किया। वहां डॉक्टर एवं अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed