{"_id":"68d97dde3d7f3ce4a40a0962","slug":"do-not-talk-to-unknown-numbers-you-will-be-safe-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-139062-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अनजान नंबरों पर मत करें बात, रहेंगी सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अनजान नंबरों पर मत करें बात, रहेंगी सुरक्षित
Sun, 28 Sep 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
मिशन शक्ति 5 के तहत पंचायत भवन तरयापार में महिलाओं को जानकारी देती हुई कांस्टेबल । संवाद
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक क्षेत्र के तरयापार में स्थित पंचायत भवन पर रविवार को मिशन शक्ति-5.0 के तहत महुली पुलिस की ओर से चौपाल लगाया गया। जिसमें महिलाओं और बालिकाओं को जानकारी दी गई। उन्हें महिला हेल्पलाइन समेत अन्य हेल्पलाइन के प्रति जानकारी दी गई। किसी तरह से छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न का शिकार होने पर हेल्प लाइन से सहयोग लेने और पीड़ित का नाम गोपनीय रखने का भरोसा दिया गया।
चौपाल में महिलाओं और बालिकाओं को जानकारी देते हुए उपनिरीक्षक राम पाल तिवारी ने बताया कि बगैर किसी भय के बालिका विद्यालय जाए। शोहदों से निपटना पुलिस जानती है। प्रधान प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार उर्फ गुड्डू यादव ने कहा कि मिशन शक्ति का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के साथ आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना है। महिला कांस्टेबल रीमा और कमलेश कुमारी ने महिला पावर लाइन 1090 के अलावा हेल्पलाइन नंबर 181, 112, 1076, 1098, 108, 102, 1930 साइबर हेल्पलाइन की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि किसी अनजान नंबर पर बातचीत मत करें, चैटिंग के साथ पर्सनल फोटो किसी के साथ साझा करने से बचे। वरना इसका दुरुपयोग कर ब्लैक मेलिंग की शिकार बन सकती हैं। साइबर फ्राड भी हो सकता है। इस दौरान मिशन शक्ति संबंधित पंफलेट का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर कांस्टेबल श्रवण कुमार यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेन्द्र यादव उर्फ गुड्डू, रामहजुर, पूर्व प्रधान अंजू देवी, प्रधान शकुंतला, प्रमोद, रामसिंह, चंपा, पवित्रा, इंद्रावती, अंशिका, मोहीनी, कविता, रूबी, संजना, नीशा, प्रीती, महिमा, मोनिका, सीता आदि मौजूद रहीं।